फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sonam Wangchuk's arrest unconstitutional: Mahiman

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी असांविधानिक : महिमन

Tue, 01 Oct 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Sonam Wangchuk's arrest unconstitutional: Mahiman
कुल्लू। हिमालयन क्लाइमेट वॉरियर्स के अध्यक्ष महिमन चंद्र ने कहा कि सोनम वांगचुक शांतिपूर्ण तरीके से गांधी जयंती के दिन सरकार के समक्ष लद्दाख तथा हिमालय की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखना चाह रहे हैं। उन्होंने हरियाणा में उनकी गिरफ्तारी की निंदा की है। केंद्र सरकार से अपील की कि सोनम वांगचुक के सभी मसलों को लेकर सार्थक बातचीत की जाए।
विज्ञापन

कहा कि सोनम वांगचुक और अन्य पदयात्रियों की गिरफ्तारी असांविधानिक है। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर मंगलवार को कुल्लू में सेव लाहौल-स्पीति सोसायटी, हिमालयन क्लाइमेट वॉरियर तथा सेव लाहौल-स्पीति संगठन ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। सेव लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष बीएस राणा ने कहा कि पर्यावरण की चिंता मात्र सोनम वांगचुक की नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक चिंता है। सेव लाहौल-स्पीति सोसायटी के सचिव अजय ने कहा कि सोनम वांगचुक लद्दाख के साथ संपूर्ण हिमालय की जलवायु की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed