फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Somewhere there is no water for a week and somewhere for three days

Kullu News: कहीं सप्ताह तो कहीं तीन दिन से नहीं पानी

Fri, 05 Sep 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 05 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is no water for a week and somewhere for three days
शहर में पेयजल की किल्लत, सभी नल सूखे
विज्ञापन

व्यवस्था पर शहर वासियों ने उठा रहे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में कहीं एक तो कहीं तीन दिनों से पानी नहीं है। शहर में पेयजल संबंधी किल्लत बढ़ रही है। सभी नल सूखे पड़े हैं। जलशक्ति विभाग का शेताफाट ट्रीटमेंट प्लांट 25 अगस्त से बंद पड़ा है।
इससे शहर के वार्ड नंबर आठ और दस में पेयजल समस्या लगातार बनी हुई है। गत बुधवार को खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट को गाद भरने की वजह से बंद करने का विभाग हवाला दे रहा है। इससे अब वार्ड नंबर पांच, छह, नौ और 11 में पानी नहीं आ रहा है। नल तीन दिनों से सूखे हैं। इससे शहर वासियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन




गौरतलब है लगघाटी की ग्राम पंचायत कड़ौन में 24 अगस्त को बादल फटने की घटना के बाद शहर के लिए ग्रेबिटी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। विभाग ने सुम्मा से पेयजल मुहैया करवाने की व्यवस्था की है लेकिन इससे शहर के सभी जगहों पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में शहर वासियों ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली और व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। शहरवासी रमेश, अशोक, मोहन लाल, सुदर्शन, मोहित, भूप सिंह, अश्विनी ने कहा कि हर बरसात पेयजल किल्लत से परेशान होना पड़ता है। विभागीय उदासीनता की वजह से शहर वासियों को हर साल परेशान होना पड़ता है। शहर में बोरबेल स्थापित है, लेकिन उनका भी इस्तेमाल कर पेयजल मुहैया नहीं करवाया जाता है। लाइन क्षतिग्रस्त होने और गाद भरने का हवाला देकर हर बार समस्या को हल करने से बचा जाता है। उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ठ ने कहा कि शेताफाट ट्रीटमेंट प्लांट लाइन क्षतिग्रस्त होने से बंद हैं और खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट में गाद भर गई है। इससे समस्या आई है। मौसम खुलते ही पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed