मनाली नप की वोटर लिस्टों से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली में वोटर लिस्टों के साथ छेड़छाड़ की गई है। लोगों का आरोप है कि यह सब चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसके बारे में शहरी कांग्रेस ने भी एसडीएम मनाली को शिकायत पत्र सौंपा है। लोगों ने इस मामले की जांच विजिलेंस तक से करवाने की मांग कर डाली है। यह जानकारी एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने दी है। मनाली के पूर्व नगर परिषद पार्षद हेम राज मेहरा ने बताया कि नगर परिषद मनाली की वोटर लिस्टों के साथ छेड़खानी की गई है, जो अनुचित है। वह स्वयं नगर परिषद के वार्ड नंबर दो के रहने वाले हैं। वहीं, उनका वोटर लिस्ट में नाम था और वार्ड नंबर दो में ही वोट डालते थे लेकिन इस बार उनका तथा उनके परिवार का नाम वोटर लिस्ट में वार्ड नंबर एक में डाल दिया गया है। इसके पीछे गहरी साजिश है इसको लेकर वह एसडीएम मनाली को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
वहीं, मनाली निवासी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि हर बार की भांति एक बार फिर से नगर परिषद की वोटर लिस्टों में भारी छेड़खानी हुई है। वोटरों को उनके वार्डों में इधर से उधर कर दिया गया है। इसलिए नगर परिषद मनाली की वोटर लिस्टों को दुरुस्त करने के आदेश दिए जाएं। जगतसुख निवासी प्रेम चंद शर्मा कोतवाल (पप्पू) ने बताया कि जगतसुख ग्राम पंचायत के सभी सात वार्डों की वोटर लिस्टों में भी भारी छेड़खानी की गई है।
लोगों को उनके वार्डों से हटाकर अन्य वार्डों में डाला गया है। हालांकि, कुछ लोगों ने पुन: अपना नाम वोटर लिस्ट में ठीक करने का प्रयास किया है। लेकिन लोग अभी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर सके हैं। उधर इस मामले को लेकर एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि शहरी कांग्रेस की ओर से वोटर लिस्टों में वोटरों के नाम उनके वार्डों को छोड़कर अन्य वार्डों में दर्ज होने के संबंध में शिकायत पत्र मिला है। इसके बारे में उपायुक्त कुल्लू को सूचित किया गया है। उपायुक्त के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।