फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Solving people's problems is my priority: Anuradha

लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता : अनुराधा

Wed, 07 May 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
Solving people's problems is my priority: Anuradha
लाहौल स्थित तोद घाटी के सारंग गांव पहुंचने पर विधायक अनुराधा राणा का स्वागत करते ग्रामीण।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। विधायक इन दिनों लाहौल दौरे पर हैं और गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के आदेश भी दे रही हैं। विधायक 10 मई तक लाहौल में रहेंगी और 11 मई को शिमला के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने यूरनाथ पंचायत के गांव क्वारिंग और कोलंग पंचायत के गांव तिनो, सारंग और केलद का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को वह उपायुक्त कार्यालय में पीएसी एवं एफआरए की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगी और साड़ा की बैठक में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण, जिप सदस्य दोरजे लारजे, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, कोलंग पंचायत प्रधान तंजिन मेन्तोग, लोनिवि के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर, जलशक्ति विभाग की सहायक अभियंता अंजु डोगरा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed