{"_id":"58c823904f1c1b1e6132a90e","slug":"solangnala-opend-for-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह बाद सैलानियों के लिए खुला सोलंगनाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह बाद सैलानियों के लिए खुला सोलंगनाला
Tue, 14 Mar 2017 10:38 PM IST
मनाली
मनाली
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
manali
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला को पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। ताजा बर्फ की छह इंच मोटी चादर बिछने के बाद इसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब करीब एक सप्ताह बाद यहां के लिए यातायात बहाल होने के चलते दिनभर सैलानी सोलंगनाला पहुंचते रहे। यहां पहुंचकर पर्यटकों बर्फ देख चहक उठे और दिनभर सोलंगनाला में बर्फ पर मौज मस्ती करते रहे। मनाली टूअर को यादगार बनाने के लिए बर्फ पर सेल्फी लेने के अलावा फोटीग्राफी भी की गई। कुछ सैलानियों ने तो फेसबुक लाइव भी किया। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने इस बर्फबारी को पर्यटन के लिए शुभ संकेत बताया है। सोलंगनाला बहाल करने के बावजूद पुलिस और प्रशासन भी दिनभर स्थिति पर नजर रखे रहे। मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के बावजूद मनाली में यातायात सामान्य बना हुआ है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया सड़क साफ कर सोलंगराला रोड को पर्यटक वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।