फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Solangnala becomes a hub of adventure activities

Kullu News: साहसिक गतिविधियों का केंद्र बना सोलंगनाला

Mon, 20 Apr 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Solangnala becomes a hub of adventure activities
लाहौल के कोकसर में लगा पर्यटक वाहनो का तांता।-संवाद
सोलंगनाला। मनाली के समीप स्थित विश्व प्रसिद्ध सोलंग घाटी एक बार फिर सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। साहसिक गतिविधियों के लिए मशहूर इस स्थल पर खासकर पैराग्लाइडिंग का रोमांच पर्यटकों को खूब लुभा रहा है।
विज्ञापन

ऊंचे पहाड़ों और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच उड़ान भरने का अनूठा अनुभव सोलंग घाटी को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खास बनाता है। पर्यटन सीजन के दौरान यहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, रोपवे सहित अन्य एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ऑपरेटरों के अनुसार, मौसम साफ रहने पर पैराग्लाइडिंग की मांग तेजी से बढ़ जाती है, जिससे पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिल रहा है। कुल मिलाकर, सोलंग घाटी आज भी हिमाचल पर्यटन की प्रमुख पहचान बनी हुई है और एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव नरेश ठाकुर ने बताया कि इस सीजन में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पैराग्लाइडिंग की मांग भी काफी अधिक है। मौसम अनुकूल होने पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में उड़ानें करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियां निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत संचालित की जा रही हैं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर उड़ान से पहले आवश्यक जांच और दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। आगामी पर्यटन सीजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed