Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Solang Valley fails to regain its buzz even over the weekend; business owners disappointed.

Kullu News: वीकेंड पर भी नहीं लौटी सोलंग वैली की रौनक, कारोबारी मायूस

Sun, 01 Nov 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Solang Valley fails to regain its buzz even over the weekend; business owners disappointed.
सोलंगनाला (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में इस बार वीकेंड पर भी पर्यटन कारोबार में तेजी नहीं आ पाई। शनिवार और रविवार को पर्यटकों की अच्छी आमद की उम्मीद लगाए बैठे कारोबारियों को निराशा हाथ लगी। आमतौर पर वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहने वाली प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंग वैली में इस बार काफी कम सैलानी पहुंचे। इससे पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी अरुण ठाकुर ने बताया कि वीकेंड पर सोलंग वैली में पर्यटकों की आवाजाही काफी कम रही। उम्मीद थी कि शनिवार और रविवार को सैलानियों की संख्या बढ़ने से कारोबार को गति मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोलंग वैली में एटीवी, पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और फोटोग्राफी सहित कई पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय लोग जुड़े हैं। इनका कारोबार पर्यटकों की आवाजाही पर निर्भर करता है। सैलानियों की कम आमद से इन सभी गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहने के साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और पर्यटन कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed