फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Soiree fair in Chateaugi, gods met

Kullu News: शटाऊगी में सोयरी मेला, देवताओं ने किया मिलन

Sat, 28 Sep 2024 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Soiree fair in Chateaugi, gods met
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत जमद के गांव शटाऊगी में सोयरी मेला मनाया गया। इसमें चार देवी-देवताओं ने भव्य देव मिलन किया। मिलन का नजारा देखने के लिए श्रद्धालु उमड़े। सोयरी मेले में थ्रींबला के देवता शेषनाग, सेफण की माता दुर्गा, पाथरू के देवता घटोत्कच और देवता शांघड़ी महाराज का मिलन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान वाद्ययंत्रों की धुनों और स्वर लहरियों से क्षेत्र गूंज उठा। सोयरी मेले में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन पाने के लिए आए। देवी-देवताओं के कारदार प्रेम सिंह, दीवान चंद, मीने राम और धर्म चंद ने कहा कि जमद पंचायत के शटाऊगी गांव में सोयरी मेला अश्विन माह के 12 प्रविष्टे को मनाया जाता है। इस साल भी देव परंपरा का निर्वहन किया गया। गूर महिंद्र सिंह, निरत सिंह, शेखर और हुक्म राम ने कहा कि सोयरी मेले की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दौरान वार्ड सदस्य तारा देवी, ग्रामीण गुड्डू, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed