फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Societal participation is essential in the fight against drugs: Deputy Commissioner

नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी जरूरी : उपायुक्त

Fri, 30 Oct 2026 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Societal participation is essential in the fight against drugs: Deputy Commissioner
नशा रोकने के लिए खेल स्पर्धाओं में दिलाई जाएगी शपथ : अमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस और प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें आम लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। यह बात उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने शुक्रवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय केंद्र समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई, अवैध भांग और अफीम की खेती की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को नवचेतना मॉड्यूल के तहत अध्यापकों को प्रशिक्षण देने और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों को एंटी चिट्टा शपथ दिलाने और विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित करवाने को कहा। साथ ही जागरूकता गतिविधियों की मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिले की 28 अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में गठित नशा निवारण समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने समितियों की नियमित बैठकें करवाने और पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने अवैध भांग और अफीम की खेती की पहचान कर उसे नष्ट करने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस, उपमंडलाधिकारी कुल्लू डॉ. जयवंती ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed