{"_id":"61f2e087d8c6bf26c230dcf6","slug":"social-justice-minister-sarveen-chaudhary-unfurl-tricolour-at-kullu-s-dhalpur-ground-kullu-news-sml3978335164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर में मंत्री सरवीण चौधरी ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर में मंत्री सरवीण चौधरी ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन
कुल्लू के ढालुपर मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड़ का निरिक्षण करती सामाजिक न्याय एवं अधिक?
- फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने तिरंगा फहराया। उन्होंने पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एवं गाइड की परेड की सलामी ली।
मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि 97 किलोमीटर औट-बंजार-सैंज राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 के निर्माण के लिए 1563 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। इसकी डीपीआर की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कोरोना टीकाकरण के पहले और दूसरे चरण के देशव्यापी अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है और प्रदेश सरकार तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों, सूर्य कला मंच, मन्नत कला मंच तथा नेहरू युवा केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष एचपीएमसी राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, जिप अध्यक्ष पंकज परमार, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, युवराज बौद्ध, मनीषा सूद, नप अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद