फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall stopped the wheels of HRTC buses

Kullu News: बर्फबारी ने रोके एचआरटीसी बसों के पहिये

Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Snowfall stopped the wheels of HRTC buses
मनाली के मॉल रोड़ पर हुई ताजा बर्फबारी का नजारा।-संवाद
बसों का संचालन ठप, घाटी की अंदरुनी सड़कों पर दौड़ रहे छोटे वाहन
विज्ञापन

लाहौल प्रशासन की हिदायत : खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल में एचआरटीसी बसों के पहिये थम गए हैं। अटल टनल रोहतांग के रास्ते केलांग-मनाली-कुल्लू के साथ केलांग-उदयपुर-तिंदी, केलांग-दारचा के बीच बस संचालन ठप पड़ गया है।
हालांकि, घाटी की अंदरुनी सड़कों पर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। खराब मौसम के बीच प्रशासन की ओर से लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को शाम पांच बजे से लाहौल घाटी में हुई हल्की बर्फबारी से बस संचालन ठप हो गया था। लोग टैक्सियों का सहारा लेकर अपने गंतव्यों की ओर निकले। इस बार बर्फबारी कम रहने से जनवरी में भी केलांग-मनाली के बीच अटल टनल के रास्ते बसों की आवाजाही रही। अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल की तरफ आने वाले पर्यटक भी बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि, एचआरटीसी ने बीते मंगलवार को उदयपुर- तिंदी वाया सलग्रां बस ट्रायल के बाद बुधवार को इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी थी। अब बस सेवाएं फिर से सुचारू होने के लिए मौसम खुलने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के केलांग डिपो के निरीक्षक प्रकाश चंद ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के रास्ते केलांग-मनाली के बीच बस सेवा फिलहाल बंद हो गई है। बस संचालन अब आगामी मौसम की स्थिति और सड़क की हालत पर निर्भर रहेगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि खराब मौसम के बीच अनावश्यक यात्रा करने से बचें। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन सड़क की बहाली में जुट गया है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed