{"_id":"61dae35cde74ee7afd6f1a19","slug":"snowfall-in-manali-tourists-captured-memories-in-cameras-kullu-news-sml396140179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में बर्फबारी, सैलानियों ने कैमरों में कैद की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में बर्फबारी, सैलानियों ने कैमरों में कैद की यादें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पर्यटन नगरी में मनाली में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। सैलानियों ने बर्फ के साथ अपनी तस्वीरों को यादगार बनाने के लिए कैमरों में कैद दिया। कुछ सैलानी सेल्फी व वीडियोग्राफी करते दिखे।
बर्फ की सफेद चांदी से लकदक मनाली के पहाड़ों को भी पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया। सैलानियों ने रविवार को हिडिंबा माता मंदिर, नेहरूकुंड और माल रोड पर बर्फबारी का आनंद उठाया। एक दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंक कर खूब मस्ती की। मनाली में बर्फबारी शुरू होते ही सैलानी अपने-अपने होटलों से बाहर आए और माल रोड पर पहुंचे। नेहरूकुंड से आगे सैलानियों के वाहनों को नहीं जाने दिया। यहां पर पुलिस के जवान सेवा देते रहे। आपात स्थिति में फोर-बाई-फोर वाहन में आगे जाने की अनुमति पुलिस की ओर से दी गई। रांगडी से नेहरूकुंड तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे सैलानी परेशान हुए। पुलिस के जवान जाम को खोलने के लिए पसीना बहाते रहे।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के चलते सैलानियों को नेहरूकुंड तक ही जाने दिया, जबकि सोलंगनाला जाने पर रोक लगी। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के चलते सड़क पर वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में सैलानी वाहनों को धीरे से चलाएं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि पर्यटक सुरक्षा को देखते हुए बर्फीले इलाकों की ओर न जाएं।