{"_id":"6977d59a81efb0c681e24eafde5b958e","slug":"snowfall-in-manali-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में भारी ठंड से जमीं झीलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में भारी ठंड से जमीं झीलें
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
मनाली सहित समूची घाटी में बुधवार को ताजा हिमपात हुआ। इससे घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार दोपहर बाद पर्यटन नगरी मनाली सहित समूची घाटी में ताजा हल्का हिमपात हुआ। इसके चलते घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्यटन स्थल रोहतांग पास, मढ़ी, गुलाबा, व्यास कुंड, धुंधी, भृगु लेक, दशौहर लेक आदि में खबर लिखे जाने तक हिमपात हो रहा था। ठंड के कारण, व्यास कुंड , दशौहर लेक, भृगु लेक सहित अन्य झीलें पूरी तरह जम गई हैं।
विज्ञापन
तापमान जमाव बिंदु से नीचे होने के कारण नदी नालों में पानी बेहद कम हो गया है। क्रिसमस के दौरान ताजा हिमपात होने के कारण मनाली में आए सैलानी खुश नजर आ रहे हैं। सैलानियों का कहना है कि सुना है कि क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान मनाली में बर्फबारी होती है तथा बुधवार को हुई बर्फबारी का वे जमकर आनंद ले रहे हैं। मनाली आकर बर्फबारी के दौरान क्रिसमस मनाने का अपना ही मजा है।
विज्ञापन