फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snow

ताजा बर्फबारी की जद में आए 500 गांव

Fri, 10 Mar 2017 10:26 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 10 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
snow
शिमला, बर्फबारी - फोटो : ANI

घाटी में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से घाटी का जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को भले ही दोपहर तक मौसम साफ रहा और घाटीवासियों ने राहत की सांस ली। पहाड़ों में हुई एक से दो फुट ताजा बर्फबारी से चोटियां चांदी की तरह चमक उठी है। वहीं जिला के करीब 500 गांव मार्च माह में हुए ताजा हिमपात की चपेट में आ गए हैं। वीरवार रात को रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला के साथ-साथ तीर्थन, सैंज, लगवैली, तीन बंजार की कोठी, खराहल, ऊझी घाटी तथा बाह्य सराज के ग्रामीण क्षेत्र आधा से एक फुट बर्फ के आगोश में आ गए हैं। डेढ़ से दो दशकों बाद मार्च माह में हुई रिकॉर्ड बर्फबारी से घाटी का सौंदर्य भी चमक उठा है। हालांकि किसान-बागवानों ने बर्फबारी व बारिश से खुशी जाहिर की है। मार्च माह में हुई एकाएक बर्फबारी से घाटीवासी भी हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छह जनवरी को हुई भारी बर्फबारी की भांति नौ मार्च वीरवार की बर्फबारी ने जिला के निचले इलाकों को छुआ है। ग्रामीण 80 वर्षीय ज्ञान चंद तथा कमलू राम ठाकुर के अनुसार सन 2000 के बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च माह में बर्फ गिरते हुए नहीं देखी है, लेकिन इस बार हुई बर्फबारी ने सबको चौंका दिया है। उन्होंने इसे सेब और अन्य फसल के लिए वरदान माना है। भागे राम राणा, लाल चंद ठाकुर, मोहर सिंह, दलीप ठाकुर, जय प्रकाश, गोविंद सिंह, जगदीश चंद, सीता देवी, उमा, अन्नु तथा गंगा देवी ने कहा कि ताजा बर्फबारी से एक दूसरे गांवों को संपर्क भी कट गया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed