{"_id":"69b98f87c7fc818dd20d8728","slug":"snowfall-brings-cheer-to-gardeners-hopes-for-better-harvest-kullu-news-c-89-1-klu1002-171498-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी से खिले बागवान, बेहतर फसल की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी से खिले बागवान, बेहतर फसल की उम्मीद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। क्षेत्र में हुई बर्फबारी ने सैलानियों को रोमांचित कर दिया है। इससे बागवानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। पहाड़ियों पर गिरी बर्फ की सफेद चादर को सेब और अन्य फलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। काफी समय से घाटी में बारिश और बर्फबारी न होने के चलते किसान-बागवान परेशान थे। लगातार बढ़ रहे तापमान ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। अब बारिश और बर्फबारी होने से किसानों और बागवानों में खुशी है। आने वाले समय में सेब और अन्य फलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जग गई है।
बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा के वैज्ञानिक डॉ. खजूरिया ने बताया कि बर्फबारी से सेब के लिए आवश्यक चिलिंग आवर पूरे होने के साथ-साथ फसलों को प्राकृतिक ठंडक भी मिली है। यह ठंडक सेब पौधों के बेहतर विकास में मदद करेगी। उन्हें कई प्रकार के रोगों से भी दूर रखने में सहायक साबित होगी।
बागवानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल बना रहता है तो इस साल सेब की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ जाएगी। बर्फबारी से जहां एक ओर क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य निखर गया है, वहीं दूसरी ओर बागवानों के लिए यह मौसम राहत और उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने इसे सेब की फसल के लिए शुभ संकेत बताया है।
विज्ञापन
000