फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snowfall at Manali and Lauhal

लाहौल के अंदरूनी रूटों पर पहिये जाम

Mon, 04 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू Updated Mon, 04 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
snowfall at Manali and Lauhal

13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित समूची घाटी में सोमवार सुबह से खबर लिखे जाने तक हिमपात का दौर जारी रहा। घाटी में दिन का पारा शून्य से 11 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। बर्फबारी के बाद घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। प्रचंड ठंड के कारण नलों में पानी जमना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय केलांग में पांच इंच, उदयपुर में छह इंच, कोकसर में आधा फुट, जबकि रोहतांग दर्रे में करीब एक फुट बर्फ गिरी है। घाटी के भीतर कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हालांकि, बिजली और दूरसंचार नेटवर्क सुचारु है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि हिमखंड गिरने वाले संवेदनशील इलाकों की ओर न जाएं। सोमवार को घाटी के फूडा गांव में दिन का पारा माइनस 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। घाटी के फूडा गांव में दिन का पारा माइनस होने के चलते यहां लोगों को पानी की दिक्कतें भी पेश आ रही हैं। पानी की पाइप लाइनें जाम हो रही हैं, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं।
विज्ञापन


फूडा गांव के सुरेंद्र, गोशाल के दिनेश, सिस्सू के हरीश ने बताया कि घाटी में सोमवार सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी हो गया था। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, लाहौल-स्पीति के डीसी हंसराज चौहान ने बताया कि ताजा हिमपात के बाद घाटी में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बिजली और दूरसंचार सेवाएं सुचारु हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed