{"_id":"67e82dc55cf82a8a6c05219c","slug":"snow-leopard-and-bear-encounter-caught-on-camera-kullu-news-c-89-1-ssml1012-144305-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ और भालू का आमना सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ और भालू का आमना सामना
Sat, 29 Mar 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में दारा की पहाड़ी में आमने-सामने बैठे हिम तेंदुआ व भालू। इस पहाड़ी में बडी़ संख्या में व
लाहौल घाटी की दारा पहाड़ी पर एकसाथ बैठे वन्यजीवों की तस्वीरें आईं सामने
शोधार्थियों के लिए लाहौल घाटी में अब दिखने लगे कई तरह के वन्यजीव
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दारा की पहाड़ी पर एक हिम तेंदुआ और भालू का आमना-सामना कैमरे में कैद हुआ है। कुछ दिन पहले वाइल्डलाइफ के शौकीन फोटोग्राफर अमीर जस्पा, दीपेंद्र ओथंगबा और प्रीतम सिंह ने जोबरंग और जसरथ गांव के बीच दारा की पहाड़ी पर एक साथ आमने-सामने बैठे दो हिम तेंदुआ को कैमरे में कैद किया था।
इससे पहले फूड़ा गांव के प्रीतम सिंह ने भी इसी पहाड़ी पर बर्फ में भागते तेंदुआ की तस्वीरें ली थीं। बीते दो दिन पहले दारा पहाड़ी पर अमीर जस्पा, शिव कुमार और दीपेंद्र ओथंगबा ने एक हिम तेंदुए और भालू को कैमरे में कैद किया। भले ही यह पहाड़ी पेड़ों के बिना सूनी है, लेकिन यहां कई तरह के जीव-जंतु देखने को मिल रहे हैं। आठ फरवरी को इसी पहाड़ी पर दीपेंद्र ओथंगबा ने कुछ आईबैक्स के बीच एक हिमालयन थार की तस्वीरें ली थीं। 19 फरवरी को दीपेंद्र ओथंगबा और अमीर जस्पा ने रापे गांव से करीब 2,000 मीटर दूर हिम तेंदुआ को कैमरे में कैद किया।
लाहौल घाटी की पहाड़ी पर हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग, हिमालयन थार, तिब्बतियन बुल्फ, घोरल, काला एवं भूरा भालू सहित वन्य जीवों की कई प्रजातियां देखी जा रही हैं। हिम तेंदुआ भारत में मुख्य रूप से हिमालय के ऊंचे क्षेत्रों में पाया जाने वाला प्राणी है। लाहौल वन मंडलाधिकारी अनिकेत वानवे ने कहा कि लाहौल अब वाइल्डलाइफ की तरफ बढ़ रहा है। पर्यटक भी इन दुर्लभ जीव जंतुओं को यहां आकर करीब से निहार सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
--