{"_id":"67e82adc22f88098b7059ac9","slug":"snow-festival-will-be-a-milestone-in-promoting-tourism-dc-kullu-news-c-89-1-klu1002-144336-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर होगा स्नो फेस्टिवल : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर होगा स्नो फेस्टिवल : डीसी
Sat, 29 Mar 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू में मनाया गए स्नो फेस्टिवल यति उत्सव में नृत्य करती महिला पर्यटक। स्त्रोत डीप
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर होगा स्नो फेस्टिवल : डीसी
लाहौल-स्पीति में सिस्सू में तीन दिवसीय यति स्नो फेस्टिवल का शुभारंभ विभागीय प्रदर्शनी के साथ स्वयं सहायता समूहों के लजीज व्यंजन बने आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। स्नो फेस्टिवल जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह बात उपायुक्त राहुल कुमार ने सिस्सू में स्नो फेस्टिवल में बतौर मुख्यातिथि कही। कहा कि घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह उत्सव कारगर होगा।
एक महीने से भी अधिक समय के कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया है। कहा कि आने वाले समय में स्नो फेस्टिवल में और भी बेहतरीन कार्यक्रम जोड़े जाएंगे। कार्यक्रम का आगाज लामाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना से किया। इससे पहले उपायुक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने स्नो वॉलीबाल, तीरंदाजी, स्नो वॉल हिटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनियों, स्वयं सहायता समूहों के लजीज व्यंजनों और हाथ से बने उत्पादों के स्टॉल का भी अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटकों से आह्वान किया कि सैलानी लाहौल के उत्पादों की खरीद अवश्य करें।
यति स्नो फेस्टिवल आयोजन समिति के नोडल अधिकारी डीएफओ अनिकेत वानवे ने उपायुक्त राहुल कुमार, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम रजनीश शर्मा को भी हिमाचली टोपी और खतक पहनाकर सम्मानित किया। उपायुक्त लाहौल के गरफी नृत्य-महानाटी में भी शामिल हुए। विदेशी सैलानियों ने भी नाटी डाली।
विज्ञापन
स्थानीय महिला मंडल, एकलव्य विद्यालय कुक्कमसेरी के विद्यार्थियों सहित लायुल सुर संगम के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सैलानियों का मनोरंजन किया। स्टार कलाकारों में रोजी शर्मा, आकाश ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा।