संवेदनशील 12 रूटों पर नहीं भेजी बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू में मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार रात से घाटी की ऊंची पहाड़ियों में हुई बर्फबारी के बाद एचआरटीसी कुल्लू सतर्क हो गया है। बुधवार को चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने तथा निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने की स्थित में निगम ने जिला के एक दर्जन अति संवेदनशील रूटों पर बसों को नहीं भेजा है। हालांकि इस स्तर पर निगम ने बस चालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। बर्फबारी होने पर बसों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने को कहा गया है। बुधवार को रोहतांग दर्रा में हुई बर्फबारी से बसों की आवाजाही ठप हो गई है। वहीं जलोड़ी दर्रा में सुबह के समय निगम की और निजी बसें आरपार हुई हैं। वहीं दोपहर दो बजे कुल्लू-आनी को चलने वाली बस को गंतव्य तक नहीं भेजा गया है। इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मौसम ने करवट बदल ली है। ऐसे में जिला के करीब एक दर्ज बस रूटों पर निगम बसों की गंतव्य तक नहीं भेजा गया। बर्फ में बसों के फंसने की सूरत में बस चालकों को भी इस स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा गया है। बुधवार शाम को ऊंचाई वाले इलाकों के कई संवेदनशील रूटों पर बसों को नहीं भेजा गया है। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद बसों को वापस सुरक्षित जगहों पर रखने को कहा है। कुल्लू जिला में ऊंचाई वाले इलाकों को जोड़ने वाले बस रूट बर्फबारी होने पर कभी भी बंद हो सकते हैं। ऐसे में निगम मौसम को भांपते हुए मलाणा, जाणा, गाड़ागुशैणी, बरशैणी, छतरी, जलोड़ी दर्रा, रोहाचला, पलचान और कोठी आदि मार्ग पर बस सेवा को चलाने को लेकर सतर्क हो गया है।