{"_id":"65cbae1ef251754ff503fb12","slug":"sneha-got-the-award-by-making-the-best-poster-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116771-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्नेहा ने बेहतरीन पोस्टर बनाकर पाया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्नेहा ने बेहतरीन पोस्टर बनाकर पाया पुरस्कार
विज्ञापन
हरिपुर कॉलेज में मासिक धर्म स्वच्छता पर हुए कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर (कुल्लू)। मासिक धर्म में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे बीमारियां नहीं लगेंगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। यह बात आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मनीष सूद ने कही।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, महाविद्यालय के स्वास्थ्य एवं हाइजीन कमेटी और महिला सेल ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता और सजगता रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों और काउंसलरों ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।
इसमें प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा मुख्यातिथि और डॉ. मनीष सूद विशेष अतिथि रहे। इस दौरान नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। नारा लेखन में श्वेता ने प्रथम, सक्षम ने द्वितीय तथा मधु ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग में स्नेहा ने पहला, अनिशा ने दूसरा और बिपाशा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. साक्षी, प्रो. कृष्णा, प्रो. मोनिका, प्रो. ज्योति वाला, प्रो. प्रियंका आदि मौजूद रहे। संवाद