फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Smart grid scheme will provide relief from power cuts

Kullu News: बिजली कटों से छुटकारा दिलाएगी स्मार्ट ग्रिड योजना

Sat, 15 Feb 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Smart grid scheme will provide relief from power cuts
कुल्लू और मनाली में 66 करोड़ की योजना को धरातल पर उतारने के लिए कसरत शुरू
विज्ञापन

कंडक्टर से केबल में परिवर्तित होंगी लाईनें, कुल्लू में 13, मनाली में लगेंगे 24 ट्रांसफार्मर



गौरीशंकर

कुल्लू। कुल्लू और मनाली में स्मार्ट ग्रिड योजना धरातल पर उतारने के लिए बिजली बोर्ड ने कसरत शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड ने इसे सिरे चढ़ाने के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दोनों जगह योजना पर 66 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। 45 करोड़ कुल्लू और 21 करोड़ मनाली में खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत कुल्लू में 33/11 का सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। मनाली में सब स्टेशन को दुरुस्त करने और उसमें सुविधाएं जुटाने की योजना है। इस योजना को वर्ल्ड बैंक वित्त पोषित कर रहा है। सरकार ने मंजूरी के लिए योजना वर्ल्ड बैंक को भेजी थी। इसे स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन




योजना के धरातल पर उतरने से कुल्लू में बिजली का संकट दूर होगा। वर्तमान में कुल्लू क्षेत्र में 2 एमवी ओवरलोड चल रहा है। इस कारण बिजली बोर्ड को क्षेत्र में बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। स्मार्ट ग्रिड स्थापित होने से बिजली का संकट दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



कुल्लू में यह काम होगा

जिला मुख्यालय कुल्लू में 2X10 क्षमता का विद्युत सब स्टेशन स्थापित होगा। इसमें 13 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाऐंगे। इसके अलावा 25 किलोमीटर लंबी केवी और 20 किलोमीटर एलटी लाइनों को कंडक्टर से केबल में परिवर्तित किया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ साथ सेउबाग, बंदरोल, खराहल, बदाह क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।



--

मनाली में होगा यह कार्य



पर्यटन नगरी मनाली में इस योजना के तहत 24 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। 11 केवी की 14.5 किलोमीटर लंबी लाइन बनेगी। साथ ही 11केवी की 12.8 किलोमीटर, 27 किलोमीटर एलटी लाइन कंडक्टर से केबल में परिवर्तित की जाएगी।


--



कुल्लू और मनाली में स्मार्ट ग्रिड योजना के तहत जल्द कार्य शुरू होगा। दोनों जगह करीब 66 करोड़ खर्च किए जाने हैं। योजना को लेकर टेंडर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

- आरएस ठाकुर, अधीक्षण अभियंता बिजली बोर्ड



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed