फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Small vehicles ran on Aut-Banjar-Sainj NH after a month

Kullu News: औट-बंजार-सैंज एनएच पर एक माह बाद दौड़े छोटे वाहन

Sat, 13 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 13 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Small vehicles ran on Aut-Banjar-Sainj NH after a month
औट-सैंज-लुहरी एनएच को बहाल कर दिया गया है।-संवाद
एनएच ने सोझा कैंची को किया दुरुस्त, चालकों से सावधानी बरतने की अपील
विज्ञापन

अब कुल्लू की मंडियों में अपना सेब बेचने को ला सकेंगे बाह्य सराज के बागवान
कुल्लू में पीडब्ल्यूडी ने बहाल कीं 34 सड़कें, बंजार से लेकर लाहौल तक आई बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज एनएच-305 छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। करीब एक माह बाद बाह्य सराज की 69 पंचायतों की आबादी जिला मुख्यालय से जुड़ गई है।
शनिवार को सोझा कैंची के पास धंसी सड़क और यहां गिरे एक विशालकाय पेड़ को हटाकर एनएच को बहाल किया गया। हालांकि हाईवे से बस सेवा करीब दो माह से बंद है। छोटे वाहन चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
बाह्य सराज खासकर जलोड़ी और रघुपुरघाटी के बागवान अपने सेब को कुल्लू की मंडियों में बेचने को ला सकेंगे। हाईवे के छोटे वाहनों के लिए खुलने से बीमार लोगों को राहत मिली है। एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। सोझा कैंची के पास बंजार से आनी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में लोक निर्माण विभाग ने आनी-निरमंड से लेकर मनाली तक 34 सड़कों को बहाल करने लोगों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

अभी जिले में 170 सड़कों को खोलना चुनौती बना हुआ है। इसके अलावा बंजार, गुशैणी, सैंज, कुल्लू, मनाली से लेकर लाहौल तक करीब 400 बिजली के ट्रांसफार्मर चालू हो गए हैं। लोगों को अंधेरे से छुटकारा मिला है। बंजार में 100, कुल्लू में 32, मनाली और आनी में 6-6 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि जिले की स्थिति को सामान्य लाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed