{"_id":"62852836588a6374b01c412a","slug":"small-children-will-get-worm-relief-medicine-in-anganwadi-center-kullu-news-sml4092663185","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में मिलेगी कृमि मुक्ति की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में मिलेगी कृमि मुक्ति की दवा
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में एक से 19 साल के बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई की खुराक दी जाएगी। इसमें एक से पांच साल के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तथा पांच से 19 साल के बच्चों को सरकारी और निजी स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थानों में यह खुराक 26 मई को दी जाएगी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू प्रशांत सरकैक में यह बात जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को जबरदस्ती दवाई नहीं दी जाएगी। खुराक सभी को साल में एक बार अवश्य लेनी चाहिए। इसके बाद डायरिया से बचाव अभियान पूरे जिला कुल्लू में तीन चरणों मे चलाया जाएगा। पहला चरण 15 से 30 जून, दूसरा चरण सात से 20 नवंबर और तीसरा चरण 14 से 27 मार्च 2023 तक चलेगा। अभियान के दौरान शून्य से पांच साल के बच्चों को दो पैकेट ओआरएस के घोल और अधिक आयु के लोगों को 14 गोलियां जिंक की आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से दी जाएंगी।
यह अभियान खंड चिक्तिसा अधिकारी की निगरानी में होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी बच्चों को प्रार्थना सभा में जानकारी दें कि 26 मई को कोई भी बच्चा बिना खाना खाए न आएं। जो बच्चे बुखार या अन्य किसी बिमारी से ग्रस्त हैं उन्हें 30 मई को यह खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू और डायरिया फैलने की आशंका रहती है। इसका मुख्य कारण घरों के आसपास पानी का इकट्ठा और दूषित होना है। जल शक्ति विभाग को भी निर्देश दिए कि पानी के स्रोतों और टैंकों की समय पर सफाई तथा क्लोरिनेशन करवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 26 मई को मनाया जाएगा।