फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Small and big vehicles will run on Shinkula Pass from today

Kullu News: शिंकुला दर्रा पर आज से दौड़ेंगे छोटे-बड़े वाहन

Mon, 07 Apr 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 07 Apr 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Small and big vehicles will run on Shinkula Pass from today
​शिंकुला दर्रा। स्त्रोत बीआरओ।
दारचा-शिंकुला-पदुम-लेह वाया जांस्कर सड़क पर आधिकारिक तौर पर शुरू होगी आवाजाही
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह बाद दौड़ेंगे वाहन, मुख्य अभियंता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे वाहन
पिछले साल चार अप्रैल को यातायात के लिए बहाल हो गया था शिंकुला दर्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दारचा-शिंकुला-पदुम-लेह वाया जांस्कर सड़क आवाजाही करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। समुद्र तल से 16,558 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा मंगलवार को अधिकारिक तौर पर वाहनों के लिए बहाल हो जाएगा।
करीब डेढ़ माह बाद इस सड़क पर छोटे-बड़े वाहन दौड़ेंगे। बीआरओ की योजक परियोजना ने मंगलवार को शिंकुला दर्रा में कार्यक्रम रखा है। इसमें योजना परियोजना के मुख्य अभियंता हरी झंडी दिखाकर इस सड़क से वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। टीम ने एक सप्ताह पहले मनाली-दारचा-लेह-लद्दाख की जांस्कर घाटी को जोड़ने वाला शिंकुला दर्रा बहाल कर दिया था। इसे आठ अप्रैल को अधिकारिक तौर पर बहाल किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने बताया कि शिंकुला दर्रा डेढ़ माह पहले यातायात के लिए ठप हो गया था। मार्ग खुलने से जांस्कर, लेह-लद्दाख के साथ लाहौल घाटी के पर्यटन में तेजी आएगी।
विज्ञापन

शिंकुला दर्रा से गुजरने वाली दारचा, पदुम, नीमू सड़क को पिछले साल बीआरओ ने चार अप्रैल को बहाल कर दिया था। इस बार अधिक बर्फबारी हुई है। इससे शिंकुला दर्रा को बहाल करने में देरी हुई है। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को शिंकुला दर्रा में वाहनों की आवाजाही को लेकर ओपनिंग सेरेमनी होगी। बीआरओ के मुख्य अभियंता वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दारचा-सरचू के रास्ते सामरिक महत्व की मनाली-लेह सड़क खुलने में अभी समय लग सकता है। मार्ग की बहाली को बीआरओ के 70 आरसीसी की 12 मशीनों के साथ 80 जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। गत साल मनाली-लेह मार्ग 23 अप्रैल को बहाल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed