फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Slogans against project management

Kullu News: प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 23 Sep 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Slogans against project management
चौहकी गांव में अनि​श्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए ग्रामीण
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के चौहकी में मलाणा पावर प्रोजेक्ट-वन की ओर से आपदा प्रभावितों की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। छठे दिन ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण मलाणा-वन परियोजना के पावर हाउस चौहकी के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कंपनी के अधिकारी ग्रामीणों की बात सुनने के लिए पावर हाउस के गेट तक नहीं पहुंचे। प्रोजेक्ट का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने अभी तक ग्रामीणों की बात नहीं सुनी है। इसको लेकर लोगों में प्रशासन और परियोजना प्रबंधन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

महादेव युवक मंडल चौहकी के प्रधान भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण परियोजना से कोई भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। कहा कि मलाणा पावर प्रोजेक्ट-वन का जब बांध फटा तो चौहकी से लेकर बलाधी तक कई घर बाढ़ में बह गए। मंदिर और कई बीघा उपजाऊ भूमि का नामोनिशान ही मिट गया। ग्रामीण धरना-प्रदर्शन पर नहीं उतरना चाहते थे, इसलिए प्रशासन और परियोजना प्रबंधन को नुकसान का आकलन करने के लिए कहा। ग्रामीणों की मांग को अनसुना करने पर आंदोलन के सिवाय दूसरा कोई चारा नहीं बचा। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को आगाह किया कि ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी 10 मांगों को कंपनी की ओर नहीं पूरा नहीं किया जाता।
विज्ञापन


.........
उपायुक्त से भी मिलेंगे ग्रामीण
सोमवार को ग्रामीण उपायुक्त कुल्लू से इस मसले को लेकर मिलेंगे। ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त और एसपी कुल्लू को ज्ञापन सौंपकर आक्रोश रैली के संबंध में सूचित किया जाएगा। चौहकी में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल में लोग राजनीति से ऊपर उठकर प्रभावितों के हकों के लिए इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed