फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Size increased rapidly, apple seed became equal to apricot

Kullu News: तेजी से बढ़ा आकार, खुमानी के बराबर हो गया सेब का दाना

Mon, 02 Jun 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Size increased rapidly, apple seed became equal to apricot
मौसम अनुकूल रहने से कुल्लू जिले के बागवानों को इस बार बंपर पैदावार होने की उम्मीद
विज्ञापन

विभाग बोला- फरवरी में हुई बर्फबारी बनी संजीवनी, 25 से 30 फीसदी अधिक होगी फसल

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जिले की ऊझी घाटी के बगीचे इन दिनों सेब की फसल से लहलहा उठे हैं। मौसम अनुकूल रहने से सेब का आकार भी तेजी से बढ़ रहा है। सेब का आकार खुमानी के बराबर हो गया है। बागवानी विभाग ने इस साल 25 से 30 प्रतिशत अधिक फसल होने का अनुमान लगाया है।
कुल्लू घाटी की नगदी फसल सेब का वर्ष भर बागवानों को इंतजार रहता है। इसी फसल पर 90 फीसदी से अधिक लोगों की आर्थिकी निर्भर है। हालांकि, बागानों में सेब की फसल अप्रैल से फूल खिलने की अवस्था से लेकर जब तक सेब देश की मंडियों तक नहीं पहुंच जाती, तब तक बागवानों को कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं सहित विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

इस वर्ष फरवरी में हुई बर्फबारी सेब के लिए वरदान बनी है। सेब की अच्छी पैदावार के लिए 1200 से 1600 घंटे चिंलिंग ऑवर्स की जरूरत रहती है। सेब पौधे के लिए तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम रहना चाहिए। अब पेड़ों में फल दिखने लगे हैं। बागवान भी सेब बगीचों में दवाइयों के छिड़काव में जुट गए हैं। प्रगतिशील बागवान नकुल खुल्लर ने बताया कि इस बार सेब की बंपर पैदावार है। समय-समय पर हो रही बारिश सेब का आकार बढ़ाने में मदद कर रही है। आजकल सेब का आकार खुमानी के बराबर हो गया है। बागवान प्रेम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मौसम मेहरबान रहा है। सर्दियों में अच्छी बर्फबारी हुई है। अब समय समय पर बारिश भी हो रही है। इससे सेब की गुणवत्ता भी अच्छी होगी। उम्मीद है कि इस साल पिछले साल की तुलना अच्छी फसल होगी। बागवानी विभाग के उप निदेशक उत्तम पराशर ने बताया कि इस साल बंपर पैदावार है। मौसम ने साथ दिया तो पिछले साल की तुलना लगभग 25 से 30 प्रतिशत अधिक फसल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed