फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sixteen roads of Kullu will be rejuvenated, proposal sent to the center

Kullu News: कुल्लू की सोलह सड़कों का होगा कायाकल्प, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Wed, 14 May 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 May 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Sixteen roads of Kullu will be rejuvenated, proposal sent to the center
कुल्लू की सोलह सड़कों का होगा कायाकल्प, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चार में शामिल करने के लिए तैयार किया प्रारूप
विधानसभा क्षेत्र की 250 से अधिक की आबादी वाले क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
गौरीशंकर
कुल्लू। लोक निर्माण विभाग कुल्लू ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-चरण चार तक तहत सड़कों को विकसित करने के लिए प्रारूप तैयार किया है और इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा है।
इसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों की सूची बनाकर एक विस्तृत योजना तैयार की है। इन सड़कों को विकसित करने के लिए अब विभाग ने केंद्र से डीपीआर बनाने की मंजूरी मांगी है। इन सड़कों को केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का कार्य किया जाएगा। फिलहाल प्राथमिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर 16 सड़कों का एक विस्तृत प्रारूप बनाकर केंद्र को भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-चार के तहत सड़कों को विस्तृत करने का प्रावधान किया गया है। लिहाजा कुल्लू की सड़कों को इस योजना से विस्तार मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क की सुविधा मिल सकेगी। पीएमजीएसवाई-4 की घोषणा केंद्र सरकार ने सितंबर, 2024 में की है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को 12 महीने सड़क सुविधा से जोड़े रखना है। हालांकि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 300 सड़कों को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों को भी शामिल किए जाने की योजना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के लोगों को होगा फायदा
इस योजना के तहत बनाए गए प्रारूप में कुल्लू की लगवैली, खराहल, मणिकर्ण, महाराजा, दोहरानाला से लेकर खोखन आदि क्षेत्र तक सड़कों को चिन्हित किया गया है और इस प्रारूप में शामिल करने के लिए सड़कों को सूची में शामिल किया गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को अब सड़कों की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जगी है।

बाक्स,
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के तहत विभाग ने 16 सड़कों का चयन कर पीएमजीएसवाई-चार के लिए प्रारूप बनाया है। इन सड़कों की डीपीआर की मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद इन सड़कों की डीपीआर बनाई जाएगी और उसके बाद सड़क के विकसित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed