{"_id":"6623fa5f31018078170443da","slug":"six-students-one-teacher-injured-in-collision-between-private-school-bus-in-shadhabai-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121135-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाढ़ाबाई में निजी-स्कूल बस में टक्कर छह विद्यार्थी, एक अध्यापिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाढ़ाबाई में निजी-स्कूल बस में टक्कर छह विद्यार्थी, एक अध्यापिका घायल
Sat, 20 Apr 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 20 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
भुंतर के शाढ़ाबाई में निजी बस और स्कूल बस में हुई टक्कर
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते शाढ़ाबाई में शनिवार दोपहरबाद निजी और स्कूल बस में टक्कर हो गई। कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा के ठीक सामने हुए हादसे में छह बच्चों और एक अध्यापिका को चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ में किया गया।
शनिवार देर शाम घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों में पावनी, अर्णव, रेहान, युवान, नव्या, आंचल और अध्यापिका मीनू शामिल हैं। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर दोपहर 03:30 बजे स्कूल बस भुंतर की ओर निकली, लेकिन करीब 03:35 बजे कुल्लू से मंडी की ओर जा रही निजी बस के साथ टक्कर हो गई।
इसमें छह बच्चों को चोटेंं आई हैं। एक अध्यापिका भी घायल हुई हैं। घायलों को तेगूबेहड़ अस्पताल में भर्ती किया गया। जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान स्कूल बस में 12 बच्चे बैठे हुए थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों की चिंता में अभिभावक और स्कूल प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि शनिवार दोपहर शाढ़ाबाई में स्कूल वाहन और निजी बस की टक्कर हुई है। इसमें छह बच्चों और एक अध्यापिका को चोटें आई हैं।
इनका उपचार तेगूबेहड़ अस्पताल में करवाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।