फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six posts of Kanungo will be filled in Lahaul-Spiti

Kullu News: लाहौल-स्पीति में भरे जाएंगे कानूनगो के छह पद

Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six posts of Kanungo will be filled in Lahaul-Spiti
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति में पारिश्रमिक आधार पर कानूनगो के छह रिक्त पदों को भरा जाना है। इनकी नियुक्ति के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेजों, प्रमाण-पत्रों के साथ 12 फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय केलांग में आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदकों को खारिज किया जाएगा। इस नियुक्ति के लिए राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा का अनुभव होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिन सेवानिवृत्त व्यक्तियों की नियुक्ति की जानी है, उनकी आयु एक जनवरी 2024 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों को मासिक पारिश्रमिक का भुगतान 30,000 रुपये प्रति माह होगा। उम्मीदवार दोबारा नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जिला लाहौल-स्पीति की अधिकारिक वेबसाइट htt/hpshibla.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed