फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six paraglider equipment did not meet the standards

Kullu News: मानकों पर खरे नहीं उतरे छह पैराग्लाइडर उपकरण

Sat, 04 May 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Six paraglider equipment did not meet the standards
मनाली के सोलंगनाला में पैराग्लाइडर का निरीक्षण करते अटल बिहारी  पर्वतारोहण संस्थान और पर्यटन वि
कुल्लू। पर्यटन सीजन से पहले कुल्लू में पैराग्लाइडर उपकरणों का निरीक्षण अटल बिहारी पर्वताराेहण संस्थान मनाली और पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है। शनिवार को मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला में पैराग्लाइडर उपकरणों का निरीक्षण तकनीकी कमेटी ने किया। शनिवार को 107 पैराग्लाइडरों की जांच की। इनमें से छह पैराग्लाइडर मानकों को पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन

सोलंगनाला में पैराग्लाइडर उपकरणों के निरीक्षण का सिलसिला शनिवार सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ। तकनीकी कमेटी में शामिल सदस्यों ने बारी-बारी से विभिन्न कंपनियों के पैराग्लाइडर उपकरणों को जांचा। इस दौरान पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक सूचना अधिकारी मनाली योगराज कटोच, राफ्टिंग सेंटर पिरडी के प्रभारी गिमनर सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण में पास होने वाले पैराग्लाइडर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। पर्यटन सीजन से पहले जिले की विभिन्न साइटों में राफ्टिंग से जुड़े उपकरणों का निरीक्षण किया गया था, जिससे हादसों से बचा जा सके। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि सोलंगनाला में शनिवार को पैराग्लाइडरों का निरीक्षण किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed