फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six guns stolen from shop in Dhalpur

Kullu News: ढालपुर में दुकान से छह बंदूकें चोरी

Mon, 04 Nov 2024 10:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:10 AM IST
विज्ञापन
Six guns stolen from shop in Dhalpur
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज चौक के समीप एक दुकान से 12 बोर की छह बंदूकें चोरी हो गई हैं। रात के अंधेरे में दुकान के शटर के दोनों ताले तोड़कर शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में दुकान के मालिक कौशल कपूर ने कहा कि 1 नवंबर की रात को वह अपनी दुकान में ताला लगाकर घर गए। 2 नवंबर की सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। अंदर से 12 बोर की छह एसबीबीएल बंदूकें गायब थीं। चोरी की गई बंदूकों की कीमत लाखों में है।
विज्ञापन

चोरी की घटना को किसने अंजाम दिया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुल्लू शहर के अंदर बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोग परेशान हैं। दशहरा से एक दिन पूर्व रघुनाथपुर में एक घर में शातिर ने सेंध लगाकर दस लाख का सामान चुरा लिया था। बाद में शातिर को कुल्लू पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 305, 331 (4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed