फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six accused of theft of electricity wire caught from Mandi

मंडी से दबोचे बिजली तार चोरी के छह आरोपी

Fri, 07 Jan 2022 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Six accused of theft of electricity wire caught from Mandi
कुल्लू। भुंतर पुलिस ने बिजली तार चोरी मामले में छह आरोपियों को मंडी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से डेढ़ लाख रुपये के एचटी तार बरामद किए हैं। एक इनोवा कार भी जब्त की है। चोरी की वारदात में पांच युवक मंडी जिले और एक आरोपी पंजाब का है।
विज्ञापन

शातिरों ने पिछले वर्ष 24 और 25 दिसंबर को बिजली बोर्ड कार्यालय बजौरा के स्टोर रूम का ताला तोड़कर रात 2 बजे डेढ़ लाख के एचटी तार चोरी किए थे। इसकी सूचना मिलने पर भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाए थे। भुंतर पुलिस ने पिछले 10 दिन से कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले और टेक्निकल सर्विलांस पर भी काम किया। वीरवार को पुलिस एसएचओ सुनील सांख्यान के नेतृत्व में मंडी पहुंची। इसके बाद 6 शातिरों को गिरफ्तार कर भुंतर थाना पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में चोरों ने गुनाह कुबूल किया है। चोरी का तार मंडी के स्कोर इलाके के जंगल से बरामद किया गया। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से एक इनोवा गाड़ी भी बरामद की है, जबकि एक अन्य गाड़ी की तलाश जारी है। पुलिस को कैमरों की मदद से मौके पर दो गाड़ियां प्रयोग होने का आभास हुआ था। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने चोरों को पकड़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले भी स्टोर रूम में हुई थी चोरी
इससे पहले भी दो वर्ष पूर्व उसी स्टोर रूम में चोरी की वारदात हुई थी, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली थी। इस बार पुलिस सभी प्रकार की चोरियों व ठगों पर भारी पड़ती नजर रही है। आरोपियों को पकड़ने गई टीम में कमलकांत, परमदेव, नरेंद्र और रमेश और विजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चोरी के आरोपी
शातिरों की पहचान कालीदास (41) निवासी सौलीखड्ड मंडी, यशवंत (33) निवासी पंजाई मंडी, लब (19) निवासी भ्यूली मंडी, आकाश (19) निवासी दयारगी मंडी, मोहित (21) निवासी खड्ड मोहल्ला, नजदीक रेलवे स्टेशन फिल्लौर पंजाब और सुनील (22) निवासी भ्यूली जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed