{"_id":"69cd58246ccbbc0218054509","slug":"siund-raila-road-turns-into-a-swamp-vehicles-get-stuck-kullu-news-c-89-1-klu1002-172787-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिउंड रैला सड़क बनी दलदल, फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिउंड रैला सड़क बनी दलदल, फंस रहे वाहन
विज्ञापन
सिउंड-रैला मार्ग पर दलदल में फंसी गाड़ी।
न्यूली (कुल्लू)। घाटी के सिउंड-रैला सड़क बारिश के चलते दलदल में बदल गई है। इससे छोटे वाहनों चालकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हालांकि, इस मार्ग पर दो साल से बस सेवा भी बंद पड़ी है लेकिन अब हाल ही में हुई बारिश के कारण छोटे वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। करीब 18 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से रैला-1 और रैला-2 पंचायत के लोगों को सुविधा मिलती है लेकिन वर्ष 2023 की आपदा के दौरान से इस मार्ग को काफी नुकसान हुआ है और 2025 में फिर से मार्ग को क्षति पहुंची है। लोगों का कहना है कि शरण और बागीधार के बीच सड़क की हालत ज्यादा खस्ता बनी हुई है। यहां लोग अपने छोटे वाहनों को धक्का लगाकर निकाल रहे हैं लेकिन वाहन के टायर कीचड़ में धंस रहे हैं। वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है और हादसा होने का भी खतरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मटर का सीजन शुरू हो गया है जबकि हर रोज क्षेत्रवासी दूध लेकर भी आते हैं, जिन्हें परेशानी हो रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से आग्रह किया है कि सड़क की हालत को सुधारने के प्रयास किए जाएं। लोगों के अनुसार जीरो पॉइंट से कुंडर-मझाण की ओर जाने वाली सड़क की भी हालत खस्ता है। यह सड़क एनएचपीसी प्रबंधन के अधीन है। उन्होंने यह भी मांग की है कि इस सड़क को भी दुरुस्त किया जाए।लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर का कहना है कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए वीरवार को मशीन भेजी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर का कहना है कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए वीरवार को मशीन भेजी जाएगी।