फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Siund-Newly road broken due to lack of culvert

Kullu News: कलवर्ट न होने से टूटी सिऊंड-न्यूली सड़क

Sat, 04 Mar 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Siund-Newly road broken due to lack of culvert
सैंज घाटी में सिऊंड-न्यूली सड़क खस्ताहालत में।
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की सिऊंड-न्यूली सड़क लालमाटा के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर कलवर्ट का निर्माण न होने से नाले का पानी सड़क पर ही बहता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पैदल चलने वाले राहगीरों का भी यहां से गुजरना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क हादसों को न्योता दे रही है। ग्रामीण आलम चंद पालसरा, निमत राम, बिहारी लाल, सोहन लाल, ध्यान सिंह, बुद्धि सिंह, चुनी लाल, हीरालाल ने कहा कि सिऊंड-न्यूली सड़क से पांच पंचायतों के लोग आवाजाही करते हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गाड़ापारली, शैंशर, शांगड़, सुचैहण और देहुरीधार के ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग लालमाटा के पास सड़क पर कलवर्ट का निर्माण करे। विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से मौके की रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर समस्या हल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed