फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SIT will search for Jagmohan, clues can be found from forest ashes

Kullu News: जगमोहन की तलाश करेगी एसआईटी जंगल की राख से मिल सकता है सुराग

Mon, 18 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
SIT will search for Jagmohan, clues can be found from forest ashes
कुल्लू। जिले की भ्रैण पंचायत के ओझरी गांव के लापता जगमोहन की जांच अब एसआईटी करेगी। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। मामले के जांच अधिकारी को भी बदल दिया है।
विज्ञापन

अब एसएचओ कुल्लू मनीष शर्मा इसकी जांच करेंगे। पुलिस ने शक के आधार पर जंगल में एक जगह आग की राख के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। डेढ़ माह से लापता जगमोहन का किसी तरह का अतापता न होने पर परिवारजनों के साथ भ्रैण पंचायत के लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा है।
विज्ञापन

मामले को लेकर परिवार के सदस्यों ने भूख हड़ताल करने की भी बात कही है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है, जो मामले की जांच करेगी। वहीं, मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी को बदलकर अब एसएचओ कुल्लू को लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed