फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sisters applied Tilak and tied Raksha Sutra on brother's wrist.

Kullu News: बहनों ने तिलक लगा भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Mon, 19 Aug 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sisters applied Tilak and tied Raksha Sutra on brother's wrist.
कुल्लू के रघुनाथ मदिंर में रक्षाबंधन के मौके पर भगवान रघुनाथ के छड़ीबदार को राखी बाधकर परंपरा क
कुल्लू। जिले में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वादा किया। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। बहनों के लिए बस सुविधा भी निशुल्क रही। देवी-देवताओं को राखी समर्पित करने के बाद ही कुल्लू में रक्षाबंधन पर राखी बांधने का क्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

महिलाओं में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। रघुनाथपुर स्थित भगवान रघुनाथ के दरबार में रक्षाबंधन पर भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। दूसरी ओर नन्हीं पर्यावरणविद कल्पना ठाकुर ने भी रक्षाबंधन के मौके पर पेड़ को राखी बांधी। दूसरी ओर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ लिया। एचआरटीसी बस अड्डा प्रभारी कुल्लू मनोज शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक एचआरटीसी के सभी रूटों पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed