फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sir... there is a possibility of murder, my son cannot commit suicide.

Kullu News: साहब... हत्या की आशंका, मेरा बेटा नहीं कर सकता आत्महत्या

Wed, 29 Jan 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Jan 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sir... there is a possibility of murder, my son cannot commit suicide.
कुल्लू एसपी कार्यालय के बाहर पहुंचे भाषा विभाग के कर्मी मौत मामले में परिजन।-संवाद
एसपी से भाषा विभाग कुल्लू के कर्मचारी मनीष की माता ललिता ने उठाई मांग
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, आरोप- ससुराल पक्ष भी करता था बेटे का प्रताड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। साहब ... भाषा विभाग कुल्लू के कर्मचारी मनीष की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। बुधवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुल्लू से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।
परिजनों से पुलिस अधीक्षक से मांग रखी कि मनीष की मौत के मामले की जांच निष्पक्ष हो। मामले में पुलिस तेजी दिखाए, जिससे मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके। मृतक की माता ललिता शर्मा ने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। बेटे की हत्या की आशंका है। ऐसे में पुलिस से मामले की छानबीन करने की मांग कर रहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटे को ससुराल पक्ष भी प्रताड़ित कर रहा था। इससे बेटा परेशान था। कहा कि उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास है। इसी उम्मीद में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची हैं। उन्होंने एसपी से परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। टीम मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले पहलुओं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्रामीण गायत्री दत्त, भूषण, आशा, विमला, सुनिता, प्रकाश, गगन आदि उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed