फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Silver spread on the mountains raises hopes of speed in tourism business

Kullu News: पहाड़ों पर बिछी चांदी से पर्यटन कारोबार में गति की उम्मीद बढ़ी

Sun, 05 Oct 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Silver spread on the mountains raises hopes of speed in tourism business
कुल्लू के रोहतांग के मढ़ी में हुई ताजा बर्फबारी।- सोशल मिडिया
रोहतांग दर्रा, अटल टनल समेत कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर हुआ हिमपात
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा में घंटों तक फंसे रहे कई वाहन
पयर्टन कारोबारी भी खुश, बोले- बर्फबारी सीजन के लिए शुभ संकेत
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में मौसम सुहावना हो गया है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा और अटल टनल समेत कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।
सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को गति मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

रोहतांग में हुई बर्फबारी के चलते कई वाहन घंटों तक फंसे रहे। मनाली की तरफ से ट्रक अटल टनल होकर लेह जाते हैं लेकिन डीजल और पेट्रोल के टैंकर सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी रोहतांग दर्रे से होकर ही भेजे जाते हैं। सुबह के समय बर्फबारी की रफ्तार तेज होती देखी। ऐसे में रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी, गुलाबा, कोकसर, अटल टनल के नॉर्थ, साउथ पोर्टल और अंजनी महादेव में बर्फबारी से पर्यटन को गति मिलेगी। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। कारोबारी गौतम ठाकुर और रोशन लाल ने कहा कि रोहतांग दर्रा में बर्फ गिरना पर्यटन कारोबार के लिए शुभ संकेत है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि सुबह के समय बर्फबारी हुई है। मढ़ी में ही वाहन रोके गए थे। हालांकि मौसम खुलने के बाद वाहन भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed