{"_id":"988e69cac007b82372dc888506d13f57","slug":"silver-mohre-removed-from-dev-rath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव आदेश पर हटाए चांदी के मोहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव आदेश पर हटाए चांदी के मोहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 16 Aug 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप तहसील सैंज की शांघड़ पंचायत का गांव बागीशियाड़ी शनिवार को देवता जगथम ऋषि के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा। पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए देवता जगथम ऋषि के चार साल बाद अष्टधातु के मोहरे स्थापित किए गए। देवता के आदेश के बाद चांदी के मोहरों को हटाकर देवरथ में अष्टधातु के मोहरों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन
देव परंपरा का विधिविधान के साथ निर्वहन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। देवता के कारदार दीप चंद ने बताया कि देवता ने चांदी के मोहरों को बदलने के आदेश दिए थे। देवता के दिए हुए आदेशों का पालन करते हुए शनिवार को रथ में अष्टधातु के मोहरों को स्थापित किया गया है। देवता के गूर ज्ञान सिंह ने कहा कि जगथम ऋषि ने पुरानी प्रथाओं के निर्वहन करने को कहा है। अगर क्षेत्र के लोग इनका उल्लंघन करेंगे तो उन्हें इसके परिणाम भी भुगतने होंगे। धार्मिक आयोजन में सैकड़ों लोग पहुंचे।
विज्ञापन