{"_id":"688e43c7b15519b46f070978","slug":"silt-filling-in-the-drain-affects-manalis-drinking-water-supply-kullu-news-c-89-1-ssml1012-153733-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नाला में गाद भरने से मनाली की पेयजल सप्लाई पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नाला में गाद भरने से मनाली की पेयजल सप्लाई पर असर
Sat, 02 Aug 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
मनालसू नाले से मनाली शहर के लिए होती है पेयजल की आपूर्ति
विभाग की अपील - शहरवासी सीमित मात्रा में करें पानी का उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। भारी बारिश के कारण मनालसू नाला उफान पर आने से मनाली शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। पानी में गाद की मात्र बढ़ने और जलस्तर में उतार-चढ़ाव होने से आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जलशक्ति विभाग ने शहर वासियों से अपील की है कि पानी का उपयोग सीमित मात्रा में करें।
पिछले दो-तीन दिनों से मनाली में ब्यास समेत तमाम नदी नाले उफान पर हैं। मनालसू नाला का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। इसी नाले पर बनी पेयजल योजना से मनाली शहर को पानी की सप्लाई दी जाती है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण गाद की मात्र बढ़ गई है। हालांकि जलशक्ति विभाग के कर्मचारी पेयजल आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं लेकिन गाद बहुत अधिक होने से इसमें समय लगेगा। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीक्षांत शर्मा ने कहा कि भंडारण किया साफ पानी शहर को सप्लाई किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पानी का उपयोग सीमित मात्रा में करें।
--