{"_id":"67b2128eeffd288884022698","slug":"shyam-lal-gets-command-of-teachers-home-again-kullu-news-c-89-1-ssml1015-141371-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: श्याम लाल को दोबारा टीचर होम की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: श्याम लाल को दोबारा टीचर होम की कमान
Sun, 16 Feb 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
टीचर होम कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित अटल सदन में टीचर होम कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी 2025 से 2030 तक के लिए चुनी गई है। चुनाव कानूनगो उमेद नेगी की अध्यक्षता में हुए।
चुनाव प्रभारी मनोहर लाल ठाकुर, दयाल ठाकुर, धीरज सागर रहे। अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल हांडा का नाम पूर्व सचिव करतार ठाकुर ने प्रस्तुत किया। अन्य साथियों ने उनका समर्थन किया। ऐसे में श्याम लाल हांडा को अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद रविंद्र ठाकुर को महासचिव, धर्मेंद्र ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जीत राम राणा को कोषाध्यक्ष एवं टेढ़ी सिंह को महालेखाकार चुना। सभा ने करतार ठाकुर को स्थायी सचिव के लिए सर्वसम्मति से चुना।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि टीचर होम कमेटी ने जिले के साथ पूरे प्रदेश के बच्चों को उचित मंच देने का वादा किया है। वर्तमान में कमेटी के सदस्य नवोदय विद्यालय छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दे रही है। आगामी समय में भी इस तरह के अन्य कार्यक्रम बच्चों के हित में चलाए जाएगे। कहा कि सरकार के अपना विद्यालय (स्कूल एडॉप्शन) के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीचर होम कमेटी अपना पूरा योगदान देगी। विशेषकर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों गोद लेने पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
--