{"_id":"a2013256bedc27ee5dabc2bd074ee7d8","slug":"shopkeeper-injured-in-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुस कर दुकानदार की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुस कर दुकानदार की पिटाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेश द्वार भुंतर में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी दुकानदार की दुकान में जबरन घुस आए और उसे दुकान से खींच कर घसीटकर ले गए। यही, नहीं गुंडे दुकानदार की करीब 15 मिनट तक पिटाई करते रहे, लेकिन किसी ने उसे नहीं छुड़ाया।
बाद में किसी तरह दुकानदार ने भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस थाना पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मारपीट के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य कारण बताया जा रहीा है।
पुलिस के मुताबिक भुंतर निवासी नवीन कुमार ने मारपीट का केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपनी दुकान में बैठा था। इस बीच कुछ गुंडे जबरन उसकी दुकान में घुस आए। इसके बाद वे उसे दुकान से खींच कर सड़क पर घसीटकर ले गए। और किनारे ले जाकर उस पर लात और घूंसों की बौछार शुरू कर दी। इसके बाद वह बेहाल हो गया।
विज्ञापन
करीब पंद्रह मिनट तक गुंडे उसे पीटते रहे, लेकिन किसी की भी उसे छुड़ाने की हिम्मत नहीं हुई। बेहोश होने का अभिनय करने के बाद किसी तरह भाग कर दुकानदार ने अपनी जान बचाई है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।