{"_id":"670119d38141b976ac052fc9","slug":"shivram-becomes-president-of-smc-gadsa-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132315-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिवराम बने एसएमसी गडसा के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिवराम बने एसएमसी गडसा के अध्यक्ष
विज्ञापन
तीन साल के लिए कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गडसा की स्कूल प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। स्कूल परिसर में जनरल हाउस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के 200 अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवराज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जनरल हाउस में आगामी तीन वर्षों के लिए एसएमसी की कार्यकारिणी चुनी गई। अध्यक्ष पद के लिए हरीश ठाकुर, शिवराम शर्मा, राकेश शर्मा और रोशनी चंबियाल चार प्रत्याशी रहे। विचार-विमर्श और सहमति से शिवराम शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्य देवराज शर्मा को सचिव चुना गया।
इसके अलावा अभिभावकों पूनम, तापेराम, राजीव, खेवा देवी, शीला, राकेश, भुवनेश्वरी, सुनीता, रोशनी चंबियाल, हरीश, इंदिरा, ग्राम पंचायत गडसा के प्रधान गंभीर चंद और अध्यापक वर्ग में धनी राम कौशल, राकेश शर्मा और पुरुषोत्तम को सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष शिवराम शर्मा ने कहा कि एसएमसी के प्रतिनिधियों और सदस्यों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से विद्यालय की प्रगति के लिए प्रयास करेंगे।