फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shivalaya echoed with the chants of Har-Har Mahadev

Kullu News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoed with the chants of Har-Har Mahadev
धर्मशाला के खनियारा के अघंजर महादेव मंदिर में ​शिवरात्रि पर ​शिवलिंग का जला​भिषेक करते हुए युवक
डमटाल/खैरा/परागपुर/जवाली/रैत/डरोह/ज्वालामुखी(कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में बुधवार को महाशिवरात्रि का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालु जिलेभर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

शिव भक्तों ने शिव शंकर की पूजन-अर्चना कर शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, दही, शहद, शक्कर, फल, भांग और धतूरा इत्यादि के साथ जलाभिषेक किया। काठगढ़ में जिला स्तरीय महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर गूंजता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सहित जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के श्रद्धालुओं ने काठगढ़ मंदिर में महादेव के दर्शन किए। मेले के दौरान एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा और थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा के मेधावियों सम्मानित किया। काठगढ़ मंदिर कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश कटोच ने बताया कि पंजाब से आए हुए गायकों ने शिव भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटला में प्राकृतिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर को फूलों से सजाया गया है। त्रिलोकपुर शिव मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि शिव पुराण में बताया गया है कि महाशिवरात्रि व्रत का पालन करने से भोग और मोक्ष दोनों प्राप्त होते हैं। ज्वालामुखी के शिव मंदिरों और प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों ने पूजन करना शुरू कर दिया। साथ ही भक्तों के लिए फलाहार का भंडारा भी लगाया गया। वहीं, उपमंडल जवाली के शिव मंदिरों कैहरियां, नगरोटू, हरसर, जवाली, किम्मन में सुबह तीन बजे से लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। प्राचीन शिव मंदिर दधोना सांबा में शिव मंदिर केदारा महादेव, डूहकी, नीलकंठ महादेव बदेई, हैजा, स्वर्गजन और भंडोरबढ़ समेत अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी कुलबीर राणा प्रधान, सतीश कुमार सचिव, उपप्रधान आत्मा राम और अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कृपालेशवरी महिला मंडल ने महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर सुधेड़ में किया भजन कीर्तन किया। साथ ही रैत के शनि देव मंदिर कुठमा में प्रसाद बांटा गया। झिंड़ी महादेव मंदिर परिसर में दिन भर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य डॉ. मान चंद, कमेटी अध्यक्ष अश्वनी गोस्वामी, रमेश, बलबीर सहित झिंडी मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


ज्वालामुखी कालेश्वर मंदिर में शौचालय की स्थिति रही बदहाल
महाशिवरात्रि पर श्री कालीनाथ मंदिर कालेश्वर में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही श्रद्धालु अर्धशिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना की। प्रशासन की तरफ से अच्छे प्रबंध किए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं को शौचालय जाने की दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। सफाई न होने से शौचालय की स्थिति बदहाल रही। मंदिर के महंत स्वामी विश्वानंद स्वामी ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए फलाहार का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।


अघंजर महादेव में भीड़, डीजे पर थिरके श्रद्धालु
उपमंडल धर्मशाला के लोगों ने खनियारा स्थित अघंजर महादेव मंदिर में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बारी-बारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में डीजे पर भी श्रद्धालु खूब थिरके। इस मंदिर में उपमंडल धर्मशाला समेत प्रदेश भर के लोगों की गहरी आस्था है। मंदिर में बाबा भारती का कई सालों से अखंड धूना जल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed