फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shinkula Pass opened for four-by-four vehicles

Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला शिंकुला दर्रा

Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shinkula Pass opened for four-by-four vehicles
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण बंद हुआ शिंकुला दर्रा अब फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया है। सीमा सड़क संगठन ने दर्रे से बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया है। इससे लद्दाख का जांस्कर एक बार फिर हिमाचल से जुड़ गया है।
विज्ञापन

दर्रे के खुलने से अब पर्यटक जांस्कर घाटी के पदुम होते हुए लेह की ओर यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही जांस्कर घाटी के स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों भारी हिमपात के चलते संपर्क मार्ग बाधित हो गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बारालाचा दर्रे की ओर अभी पर्यटकों के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। शिंकुला दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुलने से लाहौल, जांस्कर और लद्दाख की ओर पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे लाहौल घाटी में भी पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

लाहौल ईको टूरिज्म सोसायटी के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला से मुलाकात कर शिंकुला के साथ सूरजताल क्षेत्र को भी पर्यटकों के लिए खोलने की मांग उठाई। सोसायटी के अध्यक्ष कलजंग और सदस्य मंगल ने बताया कि शिंकुला और बारालाचा की ओर अभी पर्याप्त बर्फ मौजूद है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है। उन्होंने कहा कि दारचा और जिस्पा क्षेत्र में बर्फ पिघल चुकी है। ऐसे में पर्यटक बर्फबारी वाले स्थलों की ओर रुख करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed