फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shiah Panchayat officially elected unopposed

Kullu News: आधिकारिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित हुई शियाह पंचायत

Sat, 16 May 2026 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 16 May 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
Shiah Panchayat officially elected unopposed
निर्विरोध चुनी गई कुल्लू की ​शियाह पंचायत। स्त्रोत पाठक।
सहायक चुनाव अधिकारी ने की निर्विरोध पंचायत बनने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शियाह पंचायत में प्रधान, उपप्रधान से लेकर वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है। सहायक चुनाव अधिकारी ने शुक्रवार को शियाह पंचायत को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। इसमें सुभद्रा देवी को प्रधान चुना गया है। जबकि उपप्रधान के दिनेश शर्मा और कुशाल सिंह, वीना देवी, सरिता, नोख राम और आशा देवी वार्ड सदस्य निर्वाचित घोषित हुए।
नामांकन वापसी के आखिरी दिन शुक्रवार को गांव वालों ने चुने हुए सभी सदस्यों का ढोल नगाड़े के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। शोभायात्रा में पुरुष, महिलाओं और युवाओं ने शामिल होकर देव प्रांगण में आकर देवता जमलू का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान सुभद्रा देवी ने कहा कि वे सब मिलकर गांव का समग्र विकास कर शियाह को एक आदर्श गांव बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि हर वार्ड में गांव वालों से पूछ कर विकास को गति देंगे। नव निर्वाचित प्रधान सुभद्रा देवी ने यह भी कहा कि शियाह पंचायत मंझली पंचायत से विभाजित होकर नईं पंचायत बनी है। इसलिए पहली प्राथमिकता हमारी पंचायत भवन बनाने की होगी। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत भवन बनाने के लिए दस बिस्वा भूमि देने की भी घोषणा की। उप प्रधान दिनेश शर्मा ने कहा कि हम सभी मिल कर गांव की तरक्की के लिए काम करेंगे। जिस तरह हमारा गांव सबसे अधिक शिक्षित गांव कहलाया जाता है, उसी प्रकार हम इस पंचायत को सबसे अधिक मूलभूत सुविधाओं वाला गांव भी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed