फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sheshnag Jibhi's golden umbrella, stick's prestige

Kullu News: शेषनाग जिभी के सोने के छत्र, छड़ी की हुई प्रतिष्ठा

Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sheshnag Jibhi's golden umbrella, stick's prestige
बंजार के देवता गढ़पति शेष नाग जीभी के सोने के छत्र और चार छड़ की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम क
बंजार (कुल्लू)। जिभी घाटी के आराध्य देवता गणपति शेषनाग के छत्र और चार छड़ी की बुधवार को प्रतिष्ठा देवविधि के साथ हुई। कुल्लू दशहरा में अग्निकांड के दौरान आग से छत्र को नुकसान पहुंचा था। देवालय लौटने पर देवता ने आदेश दिए थे कि नए छत्र का निर्माण किया जाए। इसके बाद कारकूनों ने सोने का छत्र और चार सोने की छड़ियां बनाने का कार्य आरंभ किया। इससे पहले देवता का छत्र 20 साल पहले बनाया गया था। देवता के कारदार सत्यदेव नेगी, देवता के कुल पुरोहित गोविंदर लाल शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य में जुटे कारीगरों ने 42 दिन तक एक समय का भोजन कर इस कार्य को पूरा किया है। सोने के छत्र और चार सोने की छड़ियों की प्रतिष्ठा पूरी की। देव कार्य पूर्ण होने के पश्चात देव भोज का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। देवता के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान देवता के कुल पुरोहित गिविंद्र लाल शर्मा, पुजारी पुणे राम, भंडारी यज्ञ चंद, मोहन लाल, भादर सिंह, गंगा राम, प्रेम दास, चेत राम, भीमी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed