{"_id":"637bb924b0c2f01b69728fde","slug":"shaurya-became-csca-president-of-banjar-college-kullu-news-sml4285138157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य शर्मा बने बंजार कॉलेज के सीएससीए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य शर्मा बने बंजार कॉलेज के सीएससीए अध्यक्ष
विज्ञापन
केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पदाधिकारी और सदस्य।
- फोटो : Kullu
बंजार/कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय बंजार में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) का गठन किया गया। बीएससी तृतीय वर्ष के शौर्य शर्मा को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुमन वर्मा को उपाध्यक्ष, बी-कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र कनिश राणा को सचिव और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लैंसी को संयुक्त सचिव चुना गया है।
वहीं, विभिन्न संकायों में नए कक्षा प्रतिनिधियों को भी चुना गया, जिनमें क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष से भानु प्रिया, ज्योति वर्मा और भावना ठाकुर, आरजू शर्मा, रिया कौशल, इशिता ठाकुर, मीरा यादव, सुजाता और रोहित भारद्वाज शामिल हैं। इसके अलावा सह-पाठयक्रम गतिविधियों के लिए भी कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ के नए सदस्यों को शामिल किया गया।
इनमें खेल गतिविधियों के लिए छविंद्र ठाकुर, युवराज, एनसीसी के लिए ज्योतिरादित्य ठाकुर, वंदना ठाकुर, एनएसएस के लिए रुपेंद्र ठाकुर, अंजलि, सांस्कृतिक के लिए नरेश कुमार, खिला देवी, रोवर्स एंड रेंजर्स क्लब के लिए खेम राज, तमन्ना देवी, युक्ता ठाकुर, गुंजन ठाकुर को चुना गया।
विज्ञापन
उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेएस ठाकुर ने संघ के सभी छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. रेणुका थपलियाल, डॉ. रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।