{"_id":"69d63f22a3d3973d5e0db701","slug":"shared-goals-after-taking-charge-in-manalishared-goals-after-taking-charge-in-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1014-173359-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता : चीमा
विज्ञापन
मनाली में पदभार संभालने के बाद साझा किए लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी के नए एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा है कि मनाली आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसडीएम का पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मनाली में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। उन्हें हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मनाली की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन सीजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। स्नो पॉइंट जहां भी पर्यटकों का आना-जाना है, वहां पर अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया जाएगा। मनाली में सफाई व्यवस्था की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मनाली में पर्यटन कारोबार से जुडी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। पर्यटन से जुडी विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।