फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shanshar's Divya first in the state level children's fair

Kullu News: राज्य स्तरीय बाल मेला में शैंशर की दिव्या प्रथम

Fri, 20 Feb 2026 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 20 Feb 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Shanshar's Divya first in the state level children's fair
राधिका ने दी विज्ञान मॉडल की प्रभावशाली प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। हमीरपुर जिले में राज्य स्तरीय बाल मेला हुआ। इसमें पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर की छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, भाषण और एकल नृत्य प्रतियोगिता में कुल्लू का प्रतिनिधित्व किया।

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इन छात्राओं का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय की छात्रा दिव्या नेगी ने राज्य स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही छात्रा राधिका ने विज्ञान मॉडल की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और कहा कि विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। एक ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय होने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों में जिस तरह से शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed